back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार की कमेटी से नाखुश पहलवानों ने कहा- हमें बिना बताए सरकार ने कमेटी गठन किया

दिल्ली में धरना देने वाले पहलवानों ने निगरानी समिति के गठन को लेकर सरकार से नाराजगी जाहिर की है. पहलवानों ने कहा कि सरकार ने कमेटी का गठन करने से पहले उनसे नहीं पूछा गया.

नई दिल्ली रफ्तार न्यूज डेस्क। पहलवानों के धरने और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सरकार ने कुश्ती संघ का कामकाज देखने के लिए कमेटी बनाई थी. इस कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा सोमवार को की गई थी. हालांकि, कमेटी के गठन को लेकर पहलवानों ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है। ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार ने कमेटी के गठन करते समय पहलवानों से बात नहीं की.

बजरंग पूनिया ने सरकार पर निशाना साधा

ओलंपिक के पदक विजेता बजरंग पूनिया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा. बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय भी नहीं ली गई.” बजरंग पूनिया ने साथ ही पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग किया है।

साक्षी मलिक का आरोप सरकार ने हमसे नहीं पूछा

ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी. बहुत दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह तक नहीं ली गई.”।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵