back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमारे अपनों ने मुझे गोल्ड से भी ऊपर नवाजा है…ओलंपिक के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर विनेश का हुआ स्वागत

ओलंपिक में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर हार गई थी विनेश, उनके कोच ने कहा कि मेडल जीतने के लिए विनेश ने जान की बाजी लगा दी थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट के गांव बलाली में जोर शोर से उनका स्वागत किया गया। उनके गांव के लोगों ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। विनेश के गांव में उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विनेश शनिवार को भारत आई थी। ओलंपिक गोल्ड मेडल में 100 ग्राम वजन ज्यादा आने के कारण वो ओलंपिक से बाहर हो गई थी।

गांव के चपरासी ने विनेश को 100 रुपये देकर किया सम्मानित

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हर्षोल्लास के साथ विनेश का स्वागत किया गया। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को रिसीव करने के लिय भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक और भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। विनेश के गांव पहुंचने पर उनके गांव के चपरासी ने विनेश को 100 रुपये देकर सम्मानित किया। हालांकि हमारे शहरों में 5, 10,100 की अधिक कीमत नहीं होती लेकिन गांव में ये दिए जाना सम्मान की बात है।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का स्वागत किया। ओवर वेट के कारण बाहर किए जाने के बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। लेकिन कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की इस अपील को खारिज कर दिया है। वहीं पूरे भारतवर्ष में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिभा की बहुत तारीफ हो रही है। सभी खेल प्रेमी महिला पहलवान का हौसला बढ़ा रहे हैं।

विनेश हुई भावुक

विनेश फोगाट भारत लौटने पर काफी भावुक नजर आई। उन्होंने कहा कि मैं सभी भारतवासियों का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा कि वह काफी भाग्यशाली हैं। 

कोच ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

विनेश फोगाट के कोच वॉलर अकोस ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हालांकि महिला पहलवान के कोच वॉलर अकोस ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

 

विनेश ने की कड़ी मेहनत

फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि “भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल जीतने के बाद 2.7 किलोग्राम वजन बढ़ गया था। जिसके बाद विनेश फोगाट ने अपना वजन कम करने के लिए 1 घंटा 20 मिनट तक एक्सरसाइज कर डाली थी, लेकिन इसके बावजूद भी विनेश फोगाट का वजन 1.5 किलोग्राम अधिक रहा।

 

Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का यू-टर्न: संन्यास लिया वापस, कहा- आग कभी खत्म नहीं होती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में लौटने का बड़ा फैसला किया है।...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵