back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र में जुमा अलविदा की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त

आज रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

लखनऊ,एजेंसी। उत्तर प्रदेश में आज रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदेश की 29439 मस्जिदों, 3865 ईदगाहों में जुमा अलविदा की नमाज अदा करेंगे। प्रदेश में 2933 संवेदनशील स्थान एवं हॉट स्पॉट्स क्षेत्राें को चिह्नित किया गया है। इसके मद्देनजर 849 जोन व 2460 सेक्टर में पुलिस की तैनाती की गई है।

मद्देनजर 849 जोन व 2460 सेक्टर में पुलिस की तैनाती

इस साल तीन कंपनी एसडीआरएफ, पांच कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 249 कंपनी पीएसी, 1795 क्विक रिस्पांस टीम, 7000 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक, 480 यूपी 112 की पीआरवी को तैनात किया गया है। इसके अलावा सादे लिबास में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। पुलिसकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरे से लैस किया गया है। मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष दूरबीन के जरिए नजर रखी जा रही है। स्थानीय एलआईयू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यातायात पुलिस ने मार्गों को डायवर्ट किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵