back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- ज्ञानवापी मस्जिद में वजू के लिए छह टब कराएंगे मुहैया

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट जज यह देखेंगे कि वजू के लिए समुचित व्यवस्था की गई है या नहीं।

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वजूखाने को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि ज्ञानवापी मस्जिद में वजू के लिए छह टब मुहैया कराए जाएंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट जज यह देखेंगे कि वजू के लिए समुचित व्यवस्था की गई है या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन को आदेश

सुनवाई के दौरान मस्जिद के वकील ने कहा कि मोबाइल वाशरूम थोड़ी दूर उपलब्ध कराया गया है। तब जिला प्रशासन ने कहा कि वजूखाने में जाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं, जगह सील है, वजू के लिए पर्याप्त पानी देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए प्रशासन से कहा कि उचित इंतजाम करें।

SC ने बैठक कर हल निकालने को कहा था

17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी प्रशासन और मस्जिद कमेटी से कहा था कि आपस में मीटिंग कर इस मामले का हल निकालें। सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी के वकील हुजैफा अहमदी ने कहा था कि वजूखाना सुप्रीम के आदेश पर बंद है। फिलहाल मोबाइल वाशरूम की व्यवस्था कर दी जाए। तब सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को प्रशासन को बैठक कर हल निकालने के लिए कहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵