back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: सोशल मीडिया पर छाया UP सीएम योगी का ख़ुमार, फॉलोअर्स पहुंचे 70 लाख के पार, युवाओं में बनी अलग पहचान

Uttar Pradesh: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में हर नए दिन के साथ वृद्धि हो रही है। हाल ही में ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया।

लखनऊ, हि.स.। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में हर नए दिन के साथ वृद्धि हो रही है। हाल ही में ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

फॉलोअर्स की संख्या को पार करने वाले मुख्यमंत्री योगी तीसरे भारतीय राजनेता बने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर योगी के फॉलोअर्स की संख्या 70 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। फॉलोअर्स की इस संख्या को पार करने वाले मुख्यमंत्री योगी तीसरे भारतीय राजनेता हैं। उनसे पहले सिर्फ पीएम मोदी (7.97 करोड़) और गृहमंत्री अमित शाह (78 लाख) ही इस आंकड़े को पार कर सके हैं।

उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनने के बाद योगी ने जिस तरह राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, उससे उनकी लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है।

हर पोस्ट को मिल रहा लोगों का प्यार

इंस्टाग्राम पर myogi_aditynath नाम से एक्टिव मुख्यमंत्री योगी ने मार्च 2015 में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पदार्पण किया था। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि 2015 से लेकर अब तक योगी इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3,273 पोस्ट कर चुके हैं।

इन पोस्ट्स में विभिन्न कार्यक्रमों में दी गई उनकी स्पीच के साथ ही कन्या पूजन करते, खिलाड़ियों समेत विभिन्न पर्सनालिटीज के साथ मुलाकात करते और ऐतिहासिक अवसरों पर उनके द्वारा शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर विपक्ष का कोई भी नेता उनके आस-पास तक नहीं है। इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। भारत और उत्तर प्रदेश में युवा वर्ग इसका सबसे बड़ा यूजर है।

सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री के रूप में बनी पहचान

सोशल मीडिया पर योगी की गिनती सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है। हाल ही में योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया था।

एक्स पर फिलहाल योगी के 2.62 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय हैं। कू एप पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 68 लाख है और इस प्लेटफॉर्म पर वह फॉलोअर्स के मामले में सबसे ऊपर हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने वॉट्सएप चैनल पर भी एंट्री की है, जिसमें करीब 03 लाख (2.94 लाख) फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...