back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board 2024 में 55,08,206 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड Exam, जानिए 10-12वीं के कुल कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल

Prayagraj: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का आंकड़ा आज जारी कर दिया है। इस बार 55,08,206 परीक्षार्थी 2024 में देंगे बोर्ड परीक्षा...

प्रयागराज, हि.स.। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का आंकड़ा आज जारी कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में कुल मिलाकर 55,08,206 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब पौने चार लाख कम हैं।

कक्षा नौ और 11 छात्र-छात्राओं का नामांकन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक

वर्ष 2023 की परीक्षा में 58,84,634 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके विपरीत कक्षा नौ और 11 को मिलाकर छात्र-छात्राओं का नामांकन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुआ है। यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने शासन के निर्देश पर कक्षा नौ एवं 11 में पंजीकरण के लिए एवं कक्षा 10 व 12 में परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की थी। इस अवधि तक हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 29,47,324 परीक्षार्थियों ने तथा इंटरमीडिएट के लिए 25,60,882 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि कक्षा नौ में 27,54,337 तथा कक्षा 11 में 25,29,420 छात्र-छात्राओं ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। इसकी तुलना वर्ष 2023 से करने पर कक्षा 11 में संख्या बढ़ी है, जबकि कक्षा नौ में घटी है। वर्ष 2023 में कक्षा नौ में 29,79,855 तथा कक्षा 11 में 22,58,888 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था।

बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या घटने के पीछे वर्ष 2023 की परीक्षा में रही सख्ती को कारण माना जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी कराने के साथ स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी रखी गई थी।

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां हुई शुरू

सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गयी है। जिलों में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने तैयारियों पर विशेष ध्यान दें जिससे उनके अच्छे अंक परीक्षा में आये।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 29,47,324 है। जिसमें बालक 15,71,686 एवं 13,75,638 बालिकाएं हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 26,60,882 है। जिसमें बालक 14,12,806 एवं बालिकाएं 11,48,076 हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नया टाइम टेबल जारी! UP Board की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, जानें जरुरी अपडेट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, UPMSP ने 2026 की...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...