back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM सोरेन की अनोखी पहल, टेक्नोलॉजी से मिलेगी शिक्षा, सरकारी स्कूल के बच्चे G-Guruji Mobile App से करेंगे पढ़ाई

Ranchi: राज्य के सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूल की तर्ज पर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शिक्षा के खोले जाने के बाद अब राज्य सरकार ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा देने पर जुटी है।

रांची, हि.स.। राज्य के सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूल की तर्ज पर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा देने की तैयारी चल रही है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खोले जाने के बाद अब राज्य सरकार ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा देने पर जुटी है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी-गुरुजी मोबाइल ऐप की शुरूआत करेंगे।

झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा तैयार जी-गुरुजी मोबाइल ऐप सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करायेगा। खास बात यह है कि इस ऐप में बच्चों को स्कूल के साथ साथ घर में भी ऑडियो वीडियो के साथ डिजिटल स्क्रिप्ट के साथ पढ़ाई कर सकेंगे।

शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने बताया कि आम तौर पर सरकारी स्कूलों के बच्चे कई तरह के ऑनलाइन ऐप सब्सक्राइब नहीं कर पाते थे, जिस वजह से नयी टेक्नोलॉजी के साथ पढ़ाई से वे वंचित रह जाते थे। इस ऐप में ऐसे कई फीचर्स हैं, जिसमें वे पढ़ाई के साथ मूल्यांकन भी कर सकेंगे।

जी-गुरुजी मोबाइल ऐप की खासियत

इस ऐप के माध्यम से डिजिटल कंटेंट के साथ ऑडियो-वीडियो माध्यम से बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई के साथ साथ बच्चे खुद का मूल्यांकन भी कर सकेंगे। गलत उत्तर की समुचित व्याख्या के साथ सही उत्तर इस ऐप के जरिए मिलेगा। छुट्टी के दिन घर बैठे यूजर पासवर्ड के माध्यम से बच्चे लॉगिन कर पढ़ाई कर सकेंगे। स्कूली बच्चों की पढ़ाई और मूल्यांकन की मॉनिटरिंग टीचर कर सकेंगे। जी-गुरुजी मोबाइल ऐप स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर से बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिन्हा कहते हैं कि सरकारी स्कूलों में आमतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में फ्री डिजिटल कंटेंट के साथ मिलने वाला यह सुविधा काफी लाभदायक होगा। इस ऐप में इस तरह की व्यवस्था की गई है कि बच्चों को सेल्फ स्टडी करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵