back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air Pollution: दिल्ली NCR की हवा में कोई सुधार नहीं, सांसों पर संकट बरकरार; AQI स्तर 500 के पार

New Delhi: दिल्ली NCR में धुआं और कोहरे के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्वों की चादर लगातार मोटी हो रही है। CBCS के अनुसार, दिल्ली NCR में आज सुबह समग्र AQI स्तर 500 अंक के पार चला गया।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के महानगरों में धुआं और कोहरे के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्वों की चादर लगातार मोटी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 500 अंक के पार चला गया।

आनंद विहार में एक्यूआई 447, आरकेपुरम में 469, पंजाबी बाग में 484 और आईटीओ में 445 रहा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ साथ कोहरा भी छाने लगेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे पहले गुरुवार को मुंडका, नेहरू नगर, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, वजीरपुर और द्वारका सेक्टर में एक्यूआई 450 से अधिक पहुंच गया। इससे इन छह जगहों पर हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रही। बोर्ड के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का

वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी पर

समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 419 रहा। यह गंभीर श्रेणी है। एक दिन पहले यह 401 रहा था। फरीदाबाद में यह 424, गाजियाबाद में 376, ग्रेटर नोएडा में 340, गुरुग्राम में 363 और नोएडा में 355 था। बोर्ड के अनुसार नवंबर के 16 दिनों में दिल्ली में अब तक तीन दिन हवा की गुणवत्ता खराब, पांच दिन बहुत खराब, छह दिन गंभीर और दो दिन खतरनाक श्रेणी में रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण से चेहरे की चमक हुई फीकी? अपनाएं ये 6 आसान स्किन केयर टिप्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी नुकसान...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...