पटना, एजेंसी। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर बैडमिंटन खेलते हुए नजर आये हैं। दरअसल तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेला। नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी नीतू चंद्रा के साथ शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा नजर आ रही हैं। वह भी तेजस्वी के साथ बैडमिंटन खेल रही हैं।
ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
वीडियो शेयर कर हुए उन्होंने लिखा है कि खेल नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा- “बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला। जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है।” बता दें कि तेजस्वी यादव पहले भी बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं।खेलकूद उन्हें पसंद है।





