back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना: मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

– मुख्यमंत्री बघेल 23 मई को वर्चुअल कार्यक्रम में करेंगे सम्मानित रायपुर, 22 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ‘‘स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल समारोह में शामिल होकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों से रूबरू भी होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष के प्रावीण्य सूची के छात्रों को 1.50 लाख रुपए (इसमें लेपटॉप की राशि भी शामिल है।) सम्मान राशि तथा प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को पदक वितरण किया जाता है। मेधावी छात्रों को सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित कर दी जाएगी तथा छात्रों को प्रदाय किए जाने वाले प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों के पदक व्यक्तिगत रूप से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...