सुकमा, 21 जून (हि. स.) । सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत से एक भरमार बदूक व विस्फोटक पदार्थ के साथ दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से गिरफ्तार एक नक्सली एक लाख का ईनामी है। दोनों नक्सलियों को जगरगुण्डा थाना के ग्राम बैनपल्ली नाला के पास से गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ व डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में शामिल रही। एसपी के.एल. ध्रुव ने आज बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत ,कैम्प कमारगुडा से टूआईसी राजीव यादव, सीआरपीएफ के नेतृत्व में डीसी नागेन्द्र सिंह, एसी. विनय कुमार सिंह, एसी विशाल कुमार के हमराह 165, 231 वाहिनी सीआरपीएफ की कंपनी व डीआरजी की संयुक्त पार्टी बैनपल्ली की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम बैनपल्ली के पहले नाला के पास कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को आते देख कर झाड़ियों की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे ,जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मुचाकी मोटू पिता चैतु मुचाकी ,22 वर्ष, मुचाकी पाण्डू पिता मुचाकी हुंगा ,उम्र 35 वर्ष, दोनों जाति मुरिया, निवासी बैनपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना बताया गया। मौके पर पकड़े गये उक्त आरोपितों से 01 भरमार बंदूक व 02 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपितों से गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में कार्य करना बताया । थाना अरनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर घटना स्थल असल थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा होने से डायरी प्राप्त कर थाना जगरगुण्डा में 20 जून को अपराध कायम किया गया। दोनों नक्सली आरोपितों को रविवार गिरफ्तार कर सोमवार को सुकमा न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / मोहन ठाकुर




