back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकमा को मिला राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन सदस्य की मान्यता, अब जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रत‍िभा

सुकमा, 26 जून (हि.स.) । छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सामान्य सभा की बैठक में संघ के पदाधिकारियों के द्वारा सुकमा जिले को अस्थायी सदस्यता के रूप में मान्यता देकर शामिल किया गया। नवीन पंजीकृत जिलों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य संघ द्वारा उन्हें उचित सहयोग व मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही महामारी के कारण आगामी सत्र की स्पर्धाओं की तिथि में परिवर्तन के विषय पर चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों के द्वारा यह निर्णय भी लिया गया कि महामारी की स्थिति में नियंत्रण एवं राज्य सरकार द्वारा खेल आयोजन की स्वीकृति के बाद शीघ्र ही एक राज्यस्तरीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। किन्तु उक्त स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा। अन्यथा संघ द्वारा आयोजित किसी भी बैडमिंटन स्पर्धा में ऐसे खिलाड़ियों को सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सामान्य सभा की बैठक शनिवार को राजधानी रायपुर में आहूत की गई थी। इस बैठक में रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, भिलाई इस्पात संयंत्र, बालोद, कोरबा, जांजगीर, दन्तेवाडा़, बीजापुर, बलौदा बाजार व सुकमा सहित अन्य जिले के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला स्तर में चयन अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने बताया कि बैठक में सुकमा जिला को मान्यता प्रदान किए जाने से अब जिला के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिलास्तर से चयन किया जायेगा। इससे अब जिले के बैडमिंटन के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होंगे। इन स्पर्धाओं के अंतर्गत मिनी जूनियर (अंडर 13 बालक-बालिका) सब जूनियर (15 से 17 वर्ष आयु समूह बालक-बालिका) जूनियर (19 वर्ष आयु समूह बालक-बालिका) तथा सीनियर स्तर में भाग लेने का अवसर प्राप्त होंगे। राज्य संघ से मान्यता प्राप्त होने पर नवनिर्वाचित जिला बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने प्रदेश व क्षेत्रीय मंत्री कवासी लखमा और सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश तथा छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवर ढेबर व सचिव संजय मिश्रा तथा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं जिला खेल अधिकारी विरुपाक्ष पुराणिक को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए। आगामी दिनों में मंत्री व कलेक्टर के संरक्षण व मार्गदर्शन में ग्रामीण शहरी बालक-बालिकाओं को बैडमिंटन खेल हेतु वृहद मंच जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ मोहन ठाकुर

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...