back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SSY: इस योजना से हो जाएंगे मालामाल, मिलेंगे 70 लाख रुपए, यहां जान लें इसके और भी फायदे

Sukanya Samriddhi Scheme: सरकार आम लोगों के लिए कई लाभाकारी योजनाएं लाती हैं। इन दिनों एक योजना काफी सराही जा रही है। यह योजना सुकन्या समृद्धि योजना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सरकार आम लोगों के लिए कई लाभाकारी योजनाएं लाती हैं। इन दिनों एक योजना काफी सराही जा रही है। यह योजना सुकन्या समृद्धि योजना है, जिसे केंद्र सरकार ने बेटियों को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया है। इस योजना से 70 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है। साथ ही टैक्‍स छूट भी मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए एक टैक्स फ्री स्मॉल-सेविंग स्कीम (Tax Free Small Saving Scheme) है।

8.2 प्रतिशत ब्याज

इस योजना के तहत जनवरी से लेकर मार्च 2024 की तिमाही के लिए 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसमें हर साल 250 रुपए से 1.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। आयकर (Income Tax) की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्‍स छूट का दावा कर सकेंगे। इसके ब्‍याज पर भी टैक्‍स नहीं देना होता है। मतलब है कि योजना पूरी तरह से टैक्‍स फ्री है।

कौन पात्र ?

योजना में निवेश के लिए भारतीय निवासी और बालिका के माता-प‍िता या कानूनी अभिभावक का होना जरूरी है। 10 साल की बिटिया के लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। बेटी के जन्‍म से 10 वर्ष तक एसएसवाई अकाउंट खोल सकते हैं। योजना में अधिकतम 2 लड़कियों के लिए खाता खोल सकते हैं। जुड़वा बेटियां हैं तो तीन के लिए एसएसवाई अकाउंट खोला जा सकता है।

मैच्‍योरिटी कब पूरी होगी?

सुकन्‍या समृद्धि योजना की ब्‍याज दर जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए 8.2 प्रतिशत है। सरकार योजना में हर तिमाही में ब्‍याज दर रिवाइज करती है। इसमें 15 साल तक पैसे जमा करने होते और यह 21 साल में मैच्‍योर हो जाती है। वैसे, बिटिया की उम्र 18 साल होने पर खाते से आधी रकम निकाल सकते हैं।

कैसे पाएंगे 70 लाख रुपए?

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) योजना की शुरुआत से अब तक अधिकतम 9.2 प्रतिशत और न्यूनतम ब्याज दर 7.6 प्रतिशत दिया गया है। कैलकुलेशन के अनुसार 21 साल के दौरान औसत ब्याज दर 8 प्रतिशत है। योजना में हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो 70 लाख रुपए मिलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...