back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs Eng: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय

Yashasvi Jaiswal Double Century: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 396 रनों का स्कोर बनाया है। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। महज 277 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था। टेस्ट दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय रहे। वैसे, दोहरा शतक जड़ने के कुछ देर बाद यशस्वी 209 रनों के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए।

टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 200 रन बनाने वाले सबसे युवा ख‍िलाड़ी

21 साल 35 द‍िनों में विनोद कांबली ने 224 रन बनाए थे। मुकाबला इंग्लैंड से था। मुंबई 21 साल 55 द‍िनों में कांबली ने 227 रन ज‍जिम्बाव्बे के खिलाफ मैच में जड़े थे। 21 साल 283 दिनों में सुनील गावस्कर ने 220 रन वेस्टइंडीज के विरुद्ध मैच में बनाए थे। 22 साल 37 दिनों में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 209 रन बनाए हैं।

बाएं हाथ के इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं दोहरा शतक

टेस्ट में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों द्वारा दोहरा शतक 239 सौरव गांगुली, व‍िनोद कांबली, गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल ने लगाए हैं।

यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जड़ा था पहला शतक

पहले दिन स्टंप के समय भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 336 रन बनाए थे। यशस्वी 179 और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। यशस्वी के अलावा कोई बल्लेबाज 35 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। यशस्वी के टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक (171 रन) जड़ा था। पहले दिन इंग्लैंड टीम से सबसे अधिक शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट झटके।

टीम इंडिया से रजत का टेस्ट डेब्यू

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। रोहित की कप्तानी में टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। बता दें मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार का टेस्ट डेब्यू हुआ है। इनको भारतीय द‍िग्गज गेंदबाज जहीर खान ने टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टेस्ट कैप पहनाई। रजत ने डेब्यू पारी में 32 रन बनाए। वह रेहान की गेंद पर बदक‍िस्मती से विकेट गंवा बैठे।

इंग्लैंड टीम से बशीर का डेब्यू

मैच में इंग्लैंड टीम से शोएब बशीर का भी टेस्ट डेब्यू हुआ है। शोएब पाकिस्तानी मूल के हैं। वह हैदराबाद में वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण पहला मैच नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड टीम ने मैच में मार्क वुड की जगह द‍िग्गज जेम्स एंडरसन को उतारा।

भारत की प्लेइंग-11

कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर केएस भरत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

कप्तान बेन स्टोक्स, जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵