back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने विंस मैकमैहन को धमकी दी

अंडरटेकर की विंस को धमकी विंस मैकमैहन पिछले करीब 4 दशकों से डब्लू डब्लू ई (WWE) का भार अपने कंधों पर संभाले हुए हैं। 1990 के दशक में वो WWE में कई आइकॉनिक स्टोरीलाइंस का हिस्सा भी बने और एटीट्यूड एरा ने उन्हें WWE के सबसे नापसंद किए जाने वाले व्यक्तियों में से एक बना दिया था। खैर इन रिंग करियर की बात अलग है लेकिन पिछले 4 दशक में ऐसे भी कई मौके आए जब कंपनी के चेयरमैन को WWE सुपरस्टार्स ने धमकी देने में भी कोई संकोच नहीं किया था। ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी विंस मैकमैहन ने मदद की सीएम पंक ने WWE छोड़ने की धमकी दी सीएम पंक और विंस मैकमैहन साल 2011 में सीएम पंक (CM Punk) के पाइपबॉम्ब प्रोमो से एक यादगार स्टोरीलाइन की शुरुआत हुई थी। रॉ के एंट्रेंस स्टेज पर बैठकर पंक ने प्रोमो दिया और इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि मनी इन द बैंक में वर्ल्ड टाइटल जीतकर वो कंपनी छोड़ देंगे। विंस की कोशिशों को नाकाम करते हुए पंक, जॉन सीना (John Cena) को हराकर WWE चैंपियन बने और शिकागो के क्राउड के बीच से निकलकर एरीना से बाहर चले गए थे। मिस्टर मैकमैहन के पास पंक को क्राउड के बीच से जाता देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। ब्रेट हार्ट की मुकदमा दायर करने की धमकी ब्रेट हार्ट और विंस मैकमैहन रेसलमेनिया 26 के बिल्ड-अप के दौरान विंस मैकमैहन और ब्रेट हार्ट (Bret Hart) के बीच फ्यूड की शुरुआत हुई। लेकिन बैकस्टेज घटी एक घटना में हार्ट को पैर में चोट आई थी। इसके बावजूद कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में विंस ने केवल कॉन्ट्रैक्ट पर इसलिए साइन किया था जिससे वो ये दर्शा सकें कि हार्ट को कोई चोट नहीं आई है। इसी कारण ब्रेट हार्ट ने विंस को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने रेसलमेनिया मैच में या उससे पहले कोई चतुराई दिखाने की कोशिश की तो वो उनके खिलाफ मुकदमा दायर कर देंगे। ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स अंडरटेकर ने दी अधमरा करने की धमकी अंडरटेकर और विंस मैकमैहन साल 2003 में विंस मैकमैहन ने अंडरटेकर के खिलाफ फ्यूड में विजयी साबित होने के लिए ब्रॉक लैसनर और बिग शो की मदद ली थी। स्मैकडाउन के एक एपिसोड में अंडरटेकर को हैंडीकैप मैच में बिग शो और लैसनर का सामना करना था। मैच से पहले द डेड मैन, विंस के पास गए और कहा कि अगर इस मैच में उन्हें जीत नहीं मिली तो वो विंस को मार-मार कर अधमरा कर देंगे। आखिर में अंडरटेकर को जीत मिली लेकिन बाद में लैसनर और बिग शो ने अंडरटेकर की खूब पिटाई भी की थी। ये भी पढ़ें: बिना मैच लड़े चैंपियन बनने वाले 3 WWE सुपरस्टार्स जॉन सीना ने TNA में जाने की धमकी दी विंस और जॉन सीना मनी इन द बैंक 2011 के मेन इवेंट में शर्त थी कि अगर जॉन सीना को हार मिली तो उन्हें कंपनी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। अंत में जॉन को हार मिली और उन्हें लगने लगा था कि विंस रेसलमेनिया 28 में द रॉक के खिलाफ मैच के लिए नए प्रतिद्वंदी को ढूंढ सकते हैं। इसलिए जॉन ने कहा था कि, "अगर मुझे कंपनी से बर्खास्त किया गया तो मैं किसी दूसरी कंपनी के लिए काम करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकूंगा।" स्टीव ऑस्टिन ने विंस मैकमैहन को नकली बंदूक से डराया ऑस्टिन और मैकमैहन WWE जजमेंट डे 1998 में अंडरटेकर और केन के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ, जिसमें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई। विंस के मना करने के बाद भी ऑस्टिन ने मैच में अंडरटेकर और केन पर अटैक कर दिया था, जिससे मैच नो-कॉन्टेस्ट के रूप में समाप्त हुआ। विंस ने ऑस्टिन को बर्खास्त करने की धमकी दी लेकिन ऑस्टिन ने बिना डरे विंस को पकड़ा, उन्हें खींचकर रिंग में ले आए और उनके ऊपर बंदूक तान दी थी। ये भी पढ़ें: 11 WWE सुपरस्टार्स जो हॉलीवुड फिल्मों में काम कर पछताते होंगे विंस मैकमैहन डरे और सहमे हुए थे और हजारों फैंस के सामने उनकी पैंट गीली हो गई थी। लेकिन बाद में ऑस्टिन ने खुलासा करते हुए कहा था कि वो बंदूक नकली थी।-www.sportskeeda.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵