back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2025 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेला जाएगा पहला मैच

WPL 2025 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 यानी WPL 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 14 फरवरी को खेला जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के तरफ से टाटा महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया। यह क्रिकेट की दुनिया का महिला टी20 लीग का तीसरा संस्करण है, इस टूर्नामेंट के मैच चार शहरों- बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में आयोजित किए जानें है। जो एक रोमांचक टी20 एक्शन में खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच 14 फरवरी को और फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के इस पहले मुकाबले में 14 फरवरी को गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी। 

14 फरवरी से होगा धमाकेदार आगाज 


महिला प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी को होगा। पहला मैच बड़ौदा के नए बने BCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गुजरात जायंट्स (GG) के सामने पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) होगी। बड़ौदा शहर में टूर्नामेंट के कुल छह मुकाबले खेले जाना प्रस्‍ताविक है। उसके बाद बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे, जहां RCB अपना पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले WPL संस्करण की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी।

जानें किन शहरों में खेले जाएगे कितने मैच 


वडोदरा में कुल 6 मैच खेले जाएंगे 

बेंगलुरु में कुल 8 मैच खेले जाएंगे

लखनऊ में कुल 4 मैच खेले जाएंगे 

मुंबई में कुल 4 मैच खेले जाएंगे

कुल मैच- 22 (एलिमिनेटर और फाइनल को मिलाकर)

RCB घर में खेलेगी चार मैच


RCB अपने घरेलू मैदान पर ही चार मैच खेलेगी। उनके पास अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के तीन और अवसर होंगे, क्योंकि वे 24 फरवरी को यूपी वारियर्स (UPW), 27 फरवरी को GG और 1 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी करेंगे। इस सीजन में दिलचस्‍प बात ये है कि, बढ़ाते रोमांच के बीच लखनऊ इस बार WPL स्थल के रूप में अपनी शुरुआत करेगा, जिसमें UPW 3 मार्च से अपने घरेलू मैदान पर तीन मैच खेलेगा।

मुंबई में आयोजित होगा फाइनल


इस टूर्नामेंट का फाइल मैच मुंबई में खेला जाएगा, इस अंतिम मुकाबले से इस सीजन का समापन होगा, जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) अंतिम दो लीग मैच और दो उच्च-दांव प्लेऑफ खेलों की मेजबानी करेगा। वहीं मुंबई इंडियंस 10 और 11 मार्च को जीजी और आरसीबी के खिलाफ बैक-टू-बैक दो घरेलू खेलों के साथ लीग का समापन करेगी।


इस दौरान प्वाइंट्स टेबल में जो भी टीम टॉप पर रहेगी उस टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 13 मार्च को होने वाले एलिनमिनेटर में भिड़ेंगी। वहीं, 15 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्मृति मंधाना की RCB ने DC को हराकर WPL का दूसरा खिताब जीता, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हराकर अपना दूसरा WPL...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵