back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women’s World Cup 2025 : भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

आज ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना साउथ अफ्रीका के लिए बेहद जरूरी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम आज (9 अक्टूबर) एक और रोमांचक मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

भारत ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की जबरदस्त शुरुआत की है। अब हरमनप्रीत ब्रिगेड की नजर तीसरी जीत पर है, जिससे टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं।

भारतीय टॉप ऑर्डर पर बढ़ा दबाव, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखाना होगा दम

भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है, जो अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका है। ओपनर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर दोनों ही पिछले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। ऐसे में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वे पारी को मजबूत शुरुआत दें। टीम के मध्यक्रम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर ऋचा घोष ने टीम को संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं गेंदबाज लगातार विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बना रही हैं।

सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका को जीत जरूरी

लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम पहले मैच में इंग्लैंड से हार गई थी, लेकिन न्यूजीलैंड को मात देकर टूर्नामेंट में वापसी की है। यदि वह भारत को हराने में सफल हुई तो सेमीफाइनल की दौड़ और भी रोमांचक हो जाएगी।

IND vs SA का लाइव मैच कहां देखें ? 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारित होगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

भारत-साउथ अफ्रीका टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

साउथ अफ्रीका की टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगसे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...