आज से शुरू हो रहा महिला प्रीमियर लीग।
आज से शुरू हो रहा महिला प्रीमियर लीग। @wplt20 एक्स सोशल मीडिया।

WPL 2024: आज से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग; दो शहरों में होगा टूर्नामेंट, जानें सबकुछ

WPL 2024 Live Update: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा सीजन आज शाम से शुरू होगा। खिताबी मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। IPL की तर्ज पर BCCI ने पिछले साल महिलाओं के लिए टी-20 लीग की शुरुआत की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा सीजन आज शाम से शुरू होगा। खिताबी मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। IPL की तर्ज पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल महिलाओं के लिए टी-20 लीग की शुरुआत की थी। बोर्ड ने पहले भी इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। फिर उसे IPL जैसा स्वरूप 2023 में दिया गया। WPL के पहले मैच में पिछली बार फाइनल खेलने वाली दो टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी।

इस बार लीग में नया क्या?

महिला प्रीमियर लीग पहली बार देश के दो शहरों में आयोजित होगा। पिछली बार मुंबई के दो मैदानों पर टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। बेंगलुरु और नई दिल्ली में मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ओपनिंग सेरेमनी होगी। उद्घाटन मैच सहित 11 मुकाबले जाएंगे। दिल्ली में एलिमिनेटर और फाइनल सहित 11 मैच खेले जाएंगे।

22 मैच खेले जाएंगे

टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार की तरह 22 मैच खेले जाएंगे। पांच टीमों में से हर अन्य चार से दो बार खेलती है। टेबल-टॉपर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ती हैं।

किस टीम की किससे मैच?

पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें इस उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। अगले दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वारियर्स के खिलाफ खेलेगी। तीसरे दिन 5वीं टीम गुजरात जाएंट्स मुंबई के खिलाफ मैच से अभियान की शुरुआत करेगी।

टीमों के कप्तान कौन?

हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस), स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मेग लेनिंग (दिल्ली कैपिटल्स), एलिसा हीली (यूपी वॉरियर्स), बेथ मूनी (गुजरात जाएंट्स)।

मैच कितने बजे शुरू होंगे?

लीग के सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इस बार एक भी डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in