back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अप्रित के शतक से आरबीएन ने स्टेंडर्ड को 238 रन से हराया, नेशनल यंगेस्टर ने भी जीता मैच

लखनऊ, 04 मार्च (हि.स.)। श्रीमती लीला घोष मेमोरियल क्रिकेट गुरुवार को दो मैच खेला गया। पहले मैच में आरबीएन ग्लोबल क्रिकेट क्लब ने स्टेंडर्ड क्रिकेट क्लब को 238 रन से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में नेशनल यंगेस्टर क्रिकेट क्लब ने लखनऊ व्हाईट को आठ विकेट से हराया। लखनऊ व्हाईट टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाकर 33 ओवर में पूरी टीम आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक 48 रन सलामी बल्लेबाज व टीम के कप्तान विशाल कश्यप ने बनाया। वहीं धर्मेंद्र ने 24 रन बनाये। नेशशनल यंगर के गेंदबाज मो.आफताब व प्रतीक गुप्ता ने तीन-तीन विकेट लिये। वहीं नेशनल यंगेस्टर की टीम ने 17वें ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन बना लिये। इसमें अनिल अरोरा ने 12 चौका, एक छक्का की मदद से धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 39 बाल पर ही 65 रन बना डाले। वहीं प्रतीक गुप्ता ने सात चौकों की मदद से 46 बाल पर 47 रन बनाये। मैन आफ द मैच का खिताब नेशनल यंगेस्टर के आल राउंडर खिलाड़ी प्रतीक को दिया गया। वहीं दूसरे मैच में स्टेंडर्ड क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। आरबीएन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 33 ओवर में छह विकेट खोकर 274 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक अर्पित यादव ने 17 चौका, 2 छक्का की मदद से 64 बाल पर ही 117 रन बनाये। वहींं सलामी बल्लेबाज श्रेयस यादव ने 69 रन बनाये। राजदीप सिंह ने 44 रन का योगदान दिया। स्टेंडर्ड क्रिकेट की टीम मात्र 36 रन बनाकर 11वें ओवर में ही धाराशायी हो गयी। इसमें शतक बनाने वाले अर्पित यादव को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵