नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। IND vs WI T20 Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि, IPL 2023 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जबकि कई युवा खिलाड़ी पहली बार टीम इंडिया के हिस्सा बने हैं।
इन युवा खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब इस खिलाड़ी को अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा जलवा दिखाएंगे। तिलक वर्मा ने आईपीएल के 25 मैचों में 740 रन बनाए हैं। IPL में इस प्लेयर की एवरेज 38.95 की रही है। वहीं, आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जयसवाल ने कमाल का खेल दिखाया। आईपीएल 2023 सीजन में यशस्वी जयसवाल ने 164 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। अब यशस्वी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मुकेश कुमार को मिला मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी जगह मिली है। वह पहली बार इंडियन टीम की जर्सी में दिखेंगे। अगर मुकेश कुमार के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो इन्होंने 10 मैचों में 7 विकेट झटके हैं, लेकिन इस खिलाड़ी अपनी स्पीड और डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। बता दें कि मुकेश कुमार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा हैं।
ICC World Cup Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे के प्लेयर ने मचाया तूफान! इस मामले में कोहली और बाबर को छोड़ा पीछे
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।




