नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान भी हैं जिनके सामने विरोधियों को अपनी धारदार गेंदबाजी से चित्त कर देते थे। अगर किसी गेंदबाज की उनसे तुलना की जाती है तो ये वाकई उस खिलाड़ी के लिए खास बात है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान की 12 साल की सुशीला मीणा जहीर खान की तरह ही रनअप लेती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आते ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी तारीफ करते दिखे।
सचिन तेंदुलकर ने X पर पोस्ट कर की तारीफ
वीडियो सामने आते ही सचिन तेंदुलकर भी खुद को रोक नहीं सके और कहा कि ‘सरल, सहज और देखने में बहुत प्यारा! सुशीला की गेंदबाजी एक्शन में आपकी झलक दिखती है जहीर खान। क्या आपने भी इसे देखा है। सचिन की इस पोस्ट पर जहीर खान का जवाब आया और उन्होंने कहा कि “आप बिल्कुल सही कह रहे हैं और मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। उसका एक्शन बहुत सहज और प्रभावशाली है। वह पहले से ही बहुत आशावान दिख रही है।
कौन है सुशील मीणा?
12 वर्षीय सुशीला मीणा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं। उनका घर जिले के धरियावद तहसील के रामेर तालाब गांव में है। सुशीला मीणा के पिता रतनलाल किसान हैं जो अपनी पत्नी की मदद से खेतबाड़ी करके जीवन यापन करते हैं। सुशीला मीणा के परिवार की आर्थिल हालत ठीक नही है। सुशीला की क्रिकेट में दिलचस्पी इस बात से पता लगती है कि वह स्कूल लेवल पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेती है। क्रिकेट की समझ रखने वाले उन्हें क्रिकेट की फ्यूचर स्टार के तौर पर देख रहे हैं।





