back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जय शाह के बाद कौन होगा BCCI का अगला सचिव? इस तारीख को तय हो जाएगा फैसला

BCCI ने 12 जनवरी 2025 को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक को आयोजित की है। जिसमे बोर्ड BCCI के अगले सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम पर मोहर लगा देगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। BCCI की आमसभा की विशेष बैठक (SGM) 12 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में मौजूदा ICC अध्यक्ष जय शाह और आशीष शेलार की जगह नए सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। BCCI के नियम के अनुसार, किसी भी खाली पद पर SGM बुलाकर 45 दिन के भीतर नियुक्ति हो जानी चाहिए। खबरों के अनुसार, BCCI की आमसभा की विशेष बैठक समय सीमा के 43 दिन के भीतर हो जाएगी। BCCI की SGM उसके मुख्यालय में 12 जनवरी 2025 को होगी, जो कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है।

क्या कहती है लोढ़ा समिति रिपोर्ट

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जय शाह और बीजेपी के नेता शेलार दो-दो पदों पर विराजमान हैं। जय शाह 1 दिसंबर 2024 को ICC के सबसे युवा चेयरमैन बने। वहीं बीजेपी के नेता शेलार को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। हाई कोर्ट द्वारा मंजूर लोढ़ा समिति के सुधारों के अनुसार एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है। खबरों के अनुसार जय शाह का कार्यकाल अभी एक साल का बचा था, लेकिन नियम के अनुसार वह दो पदों पर नहीं रह सकते हैं। इसके साथ ही लोढ़ा समिति के सुझावों के अनुसार कोई मंत्री या जनसेवक BCCI का पदाधिकारी नहीं हो सकता है।

“पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति को निर्वाचन अधिकारी बनाया”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति को आमसभा की विशेष बैठक में BCCI के नए सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति वर्ष 1975 के गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अचल कुमार ज्योति ने जुलाई 2017 से जनवरी 2018 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप अपनी सेवाएं दी थी।

खबरों के अनुसार, वर्तमान में असम के देवजीत सैकिया BCCI के अंतरिम सचिव का पदभार संभाले हुए हैं। वहीं BCCI के कोषाध्यक्ष का पद अभी रिक्त है। अब BCCI इन्ही दोनों पदों को भरने के लिए आमसभा की विशेष बैठक को 12 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...