back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका जिन्होंने हरभजन सिंह से नहीं की कोई बात, खुद भज्जी ने किया था खुलासा

हरभजन सिंह ने IPL 2008 की विवादित घटना को याद करते हुए बताया कि वह अब उस घटना पर पछताते हैं और कई बार श्रीसंत से माफी भी मांग चुके हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान वो विवाद जो आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा है, जब हरभजन सिंह ने मैदान पर ही एस. श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था।

हालांकि, सालों बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच इस विवाद में सुलह हो गई, लेकिन इस कड़वी याद ने एक नया मोड़ तब लिया, जब श्रीसंत की 10 साल की बेटी श्रीसांविका ने हरभजन से बात करने से इनकार कर दिया था। इसका खुलासा खुद हरभजन सिंह ने अब एक इंटरव्यू में किया था।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविचंद्रन अश्विन के एक शो में इस विवाद पर खुलासा किया। हरभजन सिंह ने IPL 2008 की विवादित घटना को याद करते हुए बताया कि वह अब उस घटना पर पछताते हैं और कई बार श्रीसंत से माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन जब वह एक बार श्रीसंत की बेटी से मिलने पहुंचे, तब उन्होंने सोचा नहीं था कि एक मासूम बच्ची उस थप्पड़ वाली घटना के चलते उनसे बात करने से इनकार कर देगी।

हरभजन सिंह ने आगे बताया, “जब मैं श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका से मिला तो मैंने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कहा, ‘आपने मेरे पापा को थप्पड़ मारा था, मैं आपसे बात नहीं करूंगी।’ यह सुनकर मेरा दिल टूट गया था और मैं रो पड़ा था।” बता दें यह दोनों दिग्‍गज भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे हैं। दोनों के बीच आईपीएल में एक मैच के दौरान विवाद हो गया था। इस दौरान हरभजन सिंह ने मैदान पर ही श्रीसंत को थप्‍पड़ जड़ दिया था। 

कौन हैं श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका?

टीम इंडिया के पूर्व पेसर श्रीसंत ने 2013 में भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की थी और दो साल बाद 2015 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम रखा गया श्रीसांविका। इस नाम में ‘सांवी’ का अर्थ होता है मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी। श्रीसांविका भले ही 2008 की उस घटना के समय पैदा नहीं हुई थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें अपने पिता की उस पुरानी घटना का पता चला, उन्होंने अपने मन में हरभजन के लिए दूरी बना ली थी। 

थप्‍पड़ कांड पर क्या बोले भज्जी?

इस बीच, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि अगर उन्हें अपने करियर की किसी एक घटना को बदलने का मौका मिले, तो वह IPL 2008 की वही थप्पड़ वाली घटना बदलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह और श्रीसंत काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उस समय की एक भूल आज तक उन्हें परेशान करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने को है। 28 मार्च से आईपीएल का फीवर शुरु हो जाएगा जिसमें पहला मैच रॉयल...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...