back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricket News: टीम इंडिया की पाक से कब-कब भिड़ंत, एशिया कप से विमेंस वर्ल्डकप तक का पूरा शेड्यूल देखें

एशिया कप को लेकर एशियन क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान एक ही ग्रुप है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट फैंस को एशिया कप 2025 का खास तौर पर इंतजार है। टूर्नामेंट को लेकर एशियन क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच UAE में होगा। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान एक ही ग्रुप है। यह दोनों टीमें के साथ ग्रुप ए में शामिल है, जिसमें ओमान और UAE भी हैं। यानी सुपर 4 के लिए भारत, पाक क्वालीफाई करने की मजबूत दावेदार हैं। 

इंग्‍लैंड से पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम अब अपना पूरा फोकस एश्यिा कप पर कर रही है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान और भारत के बीच हाईवोल्‍टेज मैच देखने को मिलेगा। वहां, भी इन दोनों के बीच एक मुकाबला हो सकता है। सितंबर में ही विमेंस वर्ल्ड कप का भी आयोजन शुरू होना है। जानिए इस साल टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, मैचों की लिस्ट।

एशिया कप में कितने मैच खेलेगा भारत?

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग लेगी, जिन्हे 2 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपनी ग्रुप की 3 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी। इसके बाद सुपर 4 में भी हर टीम 3 मैच खेलेगी, अगर भारत सुपर 4 में पहुंची तो एशिया कप में टीम इंडिया को कुल 6 मैच खेलना होगा। अगर फाइनल में पहुंची तो ये संख्या 7 हो जाएगी।

10 सितंबर: IND vs UAE (दुबई)

14 सितंबर: IND vs PAK (दुबई)

19 सितंबर: IND vs Oman (अबू धाबी)

20 से 26 सितंबर: 3 मैच (अगर इंडिया सुपर 4 में पहुंची तो)

28 सितंबर: फाइनल (अगर भारत फाइनल में पहुंची तो)

एशिया कप में कितनी बार दिखेगा भारत vs पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप में पाक-भारत के बीच महामुकाबला होगा, दोनों टीमें को बीच 14 सितंबर को तो एक मैच तय हैं। और पूरी संभावना है कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ही सुपर 4 में जाएंगी, ऐसे में ये दोनों टीमें वहां भी भिड़ेंगी। हालांकि, उस मैच की तारीख ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद ही तय होगी। अगर फाइनल में भारत और पाकिस्‍तान पहुंचता है तो एशिया कप में कुल 3 मैच भारत बनाम पाकिस्तान देखने को मिलेंगे।

एशिया कप के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल

28 सितंबर को एशिया कप का समापन होना है। के बाद टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलना तय है। यहां विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी, जो अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेलते हैं। इसके बाद भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज होगी।

टीम इंडिया के मैचों की लिस्ट (2025)

2 से 6 अक्टूबर- IND vs WI 1st Test (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

10 से 14 अक्टूबर- IND vs WI 2nd Test (अरुण जेटली स्टेडियम)

19 अक्टूबर- IND vs AUS 1st ODI (ऑप्टस स्टेडियम)

23 अक्टूबर-IND vs AUS 2nd ODI (एडिलेड ओवल)

25 अक्टूबर- IND vs AUS 3rd ODI (एस सी ग्राउंड)

29 अक्टूबर- IND vs AUS 1st T20 (मनुका ओवल)

31 अक्टूबर- IND vs AUS 2nd T20 (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)

2 नवंबर- IND vs AUS 3rd T20 (बैलेरीव ओवल)

6 नवंबर- IND vs AUS 4th T20 (हेरिटेज बैंक स्टेडियम)

8 नवंबर- IND vs AUS 5th T20 (गाबा स्टेडियम)

14 से 18 नवंबर- IND vs SA 1st Test (ईडन गार्डन्स)

22 से 26 नवंबर- IND vs SA 2nd Test (ACA स्टेडियम)

30 नवंबर- IND vs SA 1st ODI (झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

3 दिसंबर- IND vs SA 2nd ODI (शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम)

6 दिसंबर- IND vs SA 3rd ODI (ACA, वीडीसीए स्टेडियम)

9 दिसंबर- IND vs SA 1st T20 (बाराबती स्टेडियम, कटक)

11 दिसंबर- IND vs SA 2nd T20 (महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम)

14 दिसंबर- IND vs SA 3rd T20 (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

17 दिसंबर- IND vs SA 4th T20 (इकाना क्रिकेट स्टेडियम)

19 दिसंबर- IND vs SA 5th T20 (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

महिला वर्ल्ड कप का आगाज 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, इसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ दो वार्म-अप मैच होंगे। महिला वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जाना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के साथ है।

14 सितंबर- IND-W vs AUS-W 1st ODI (महाराजा यादविंद्र सिंह PCA स्टेडियम)

17 सितंबर- IND-W vs AUS-W 2nd ODI (महाराजा यादविंद्र सिंह PCA स्टेडियम)

20 सितंबर- IND-W vs AUS-W 3rd ODI (अरुण जेटली स्टेडियम)

महिला वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच कब’

महिला वर्ल्‍ड कप में भारत और पाकिस्‍तान के बीच 5 अक्टूबर को मुकाबला होगा। यह मैच दोनों टीमें को बीच आर प्रेमदास स्टेडियम में मैच होगा।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत का शेड्यूल

30 सितंबर- IND-W vs SL-W (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम)

5 अक्टूबर- IND-W vs PAK-W (आर प्रेमदास स्टेडियम)

9 अक्टूबर- IND-W vs SA-W (ACA वीडीसीए स्टेडियम)

12 अक्टूबर- IND-W vs AUS-W (ACA वीडीसीए स्टेडियम)

19 अक्टूबर- IND-W vs ENG-W (होल्कर स्टेडियम)

23 अक्टूबर- IND-W vs NZ-W (ACA स्टेडियम)

26 अक्टूबर- IND-W vs BAN-W (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम)

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵