back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन संजीता चानू डोप टेस्ट में हुई फेल, NADA ने लगाया चार का बैन

संजीता ने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू से आगे 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, गोल्ड कोस्ट में 2018 संस्करण में, उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में खिताब जीता था

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने मंगलवार को भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर पिछले साल डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन संजीता ने पिछले साल सितंबर- अक्टूबर में गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में प्रतियोगिता परीक्षण के दौरान एनाबॉलिक स्टेरॉयड – ड्रोस्तानोलोन मेटाबोलाइट के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था – जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की निषिद्ध सूची में शामिल है। यह संजीता के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि सकारात्मक परीक्षण के परिणामस्वरूप उनके द्वारा राष्ट्रीय खेलों में जीता गया रजत पदक छीन लिया जाएगा।

संजीता ने गोल्ड कोस्ट में 2018 के संस्करण में 53 किग्रा वर्ग में खिताब जीता था

संजीता ने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू से आगे 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, गोल्ड कोस्ट में 2018 संस्करण में, उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में खिताब जीता था मणिपुरी के पास अभी भी निर्णय के विरुद्ध अपील करने का विकल्प है। हालांकि, यह निश्चित नहीं है कि वह ऐसा करना पसंद करेगी या नहीं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब 2011 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता संजीता डोप विवाद में उलझी हों। नवंबर 2017 में अमेरिका में विश्व चैंपियनशिप से पहले एनाबॉलिक स्टेरॉयड टेस्टोस्टेरोन के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद उन्हें 2018 में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद! पाक टीम काली पट्टी पहनकर उतरेगी, ICC नियम क्या कहते हैं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच एक इंस्टाग्राम वीडियो...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...