back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमने अंतिम दिन नौ विकेट हासिल करने में अच्छा काम किया : द्रविड़

कानपुर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को यहां कानपुर टेस्ट के अंतिम दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट हासिल करने पर गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि पिच ने आखिरी दिन बल्लेबाजों को चुनौती नहीं दी। इसलिए, न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी रचिन रवींद्र और एजाज पटेल भारत के खिलाफ मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि आप पांचवें दिन के दौरान भारतीय परिस्थितियों में पिच से थोड़ा अलग उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इस खेल में आपको जीतने के लिए कैच पकड़ने होते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि भरत के अलावा, ऐसा लगा कि विरोधी खिलाड़ियों को बस बोल्ड या एलबीडब्ल्यू के माध्यम ही आउट किया जा सकता है। द्रविड़ ने कहा, इसके बावजूद, मुझे लगता है कि हमने आखिरी दिन नौ विकेट हासिल करने में बहुत अच्छा काम किया है। मैं पहले भी कानपुर में खेल चुका हूं, लेकिन यह पिच बहुत धीमी थी, इससे पहले मैने यहां ऐसा अनुभव नहीं किया। आमतौर पर पांचवें दिन पिच से आपको मदद मिलती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, खिलाड़ियों को आउट करना वास्तव में कठिन था। द्रविड़ ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि पिच ने उन्हें निराश किया, लेकिन खिलाड़ी संयम के साथ खेले। साथ ही दोनों टीमों ने मैच में शानदार खेल दिखाया। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...