back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड प्लेन को लेकर हम सीए के साथ संपर्क में : एसीए प्रमुख

सिडनी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि भारत में आईपीएल में खेल रहे अपने खिलाड़ियों को वापस स्वदेश लाने और उनके लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था करने को लेकर वह क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए)के साथ बातचीत कर रहे हैं। ग्रीनबर्ग ने 2जीबी रेडियो से कहा, इसे लेकर हम इस समय क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहे हैं। देखते हैं कि यह उपलब्ध हो पाता है या नहीं। उन्होंने कहा, आईपीएल के सभी फ्रेंचाइजी मालिकों से भी बात कर सकते हैं, जिनका कि खिलाड़ियों के साथ करार है। निश्चित रूप से इस पर बातचीत होनी चाहिए। इससे पहले, मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से आईपाएल-14 की समाप्ति के बाद उन्हीं पैसों से चार्टर्ड प्लेन किराए पर लेने को कहा है, जो उसे आईपीएल में खेलने के बदले खिलाड़ियों को मिलने वाली फीस के एक हिस्से के रूप में मिलता है। लिन ने न्यूज कॉर्प मीडिया से कहा था, मैंने यह संदेश भेजा है कि जैसा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल अनुबंध का 10 प्रतिशत लेता है, क्या ऐसा हो सकता है कि आईपीएल खत्म होने के बाद हम इस पैसे को चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च कर सकें। भारत में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाले सभी विमानों पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी है। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...