back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WCL 2025 Live Streaming: आज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में 2 मुकाबले, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में 22 जुलाई को इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। आज इस टूर्नामेंट में मंगलवार, 22 जुलाई को इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इंडिया चैंपियंस की कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं और वहीं साउथ अफ्रीका की कमान दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स संभालेगें। साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया की बात की जाए तो उनको अपना पहला मैच पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलना था लेकिन ये मुकाबला रद्द कर दिया गया था। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपने इस टूर्नामेंट के अभियान की शुरुआत करेगी। 

बता दें,आज इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम के साथ है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम अंक तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है, उसने पहले मैच में वेस्टइंडीज को बॉल आउट में हराया था। बारिश से प्रभावित उस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे साउथ अफ्रीका 80 रन ही बना पाई थी। आज अगर एबी डिविलियर्स एंड टीम ने भारत को हरा दिया तो वो अंक तालिका में टॉप पर आ जाएगी

कहां देख पाएंगे ये मुकाबला?

इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच ये मुकाबला, 22 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार शाम को 9 बजे काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा। जबकि इसका टॉस 8:30 बजे होगा इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और उसकी वेबसाइट पर होगी।

आज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में 2 मुकाबले

इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस का आज एक और मैच खेला जाना है, इससे पहले मुकाबला आज इंग्लैंड चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच होगा जो शाम को 5 बजे से शुरू होगा। 

पिच रिपोर्ट

नॉर्थम्पटन की पिच पर नई गेंद से गेंदबाजों को काफी हेल्प मिल सकती है, खासतौर पर पावरप्ले में। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता जाएगा। हालांकि, स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलेगी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

इंडिया चैंपियंस:शिखर धवन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), इरफान पठान, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, सिद्धार्थ कॉल इसमें शामिल होगें। 

साउथ अफ्रीका चैंपियंस में एबी डिविलियर्स कप्तान, हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस, जीन-पॉल डुमिनी, इमरान ताहिर, वेन पार्नेल, सारेल एर्वी, हार्डस विलोजेन, डुआन ओलिवियर, मोर्ने वान विक, आरोन फांगिसो शामिल होगें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵