back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट कोहली प्रेशर को हेंडल करना जानते हैं : कप्तान रोहित शर्मा

कोलकाता, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को विराट कोहली की फॉर्म पर चिंताओं को दरकिनार करते हुए कहा कि यह स्टाइलिश बल्लेबाज मानसिक रूप से काफी मजबूत स्थिति में है और वह प्रेशर में बेहतर खेलना जानते हैं। कोहली इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों में केवल 26 रन ही बना पाए। यह पूछे जाने पर कि कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोहली के खराब फॉर्म से कैसे निपटेंगे, तो रोहित ने कहा, मुझे लगता है कि यह सब आप (मीडिया) देख रहे हैं, वहीं मैं जो देख रहा हूं उससे वह मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रोहित ने कहा, वह जानते है कि दबाव को कैसे संभालना है। अगर आप लोग थोड़ी देर के लिए सवाल पूछना बंद कर दें, तो मुझे यकीन है कि वह बेहतर स्थिति में आ जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टी20 पारी को कैसे आगे बढ़ाते हैं, यह देखते हुए कि वह चार साल से अधिक समय में प्रारूप में पहली बार गैर-कप्तान खेलेंगे। भारत बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। भारत ने पिछले हफ्ते वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हरा दिया और टी20 श्रृंखला में भी वे बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सोमवार को, बीसीसीआई ने घोषणा की है कि वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में कुलदीप यादव शामिल होंगे। –आईएएनएस आरजे/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵