नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विराट कोहली 26 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मेलबर्न पहुंच गए हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली के मेलबर्न पहुंचने पर उनकी एक ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार के साथ बहस हो गई। अभी इस बात का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार की किस बात पर गुस्सा हो गए थे। लेकिन वह कथित तौर पर अपने परिवार की वीडियो बनाने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार से नाराज हुए थे।
महिला पत्रकार से भिड़े विराट कोहली
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार से अपने परिवार की वीडियो न बनाने के लिए कहा था। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार से कहा था कि वो उनके परिवार की वीडियो को डिलीट कर दें। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार से कहा कि वो सिर्फ उनका (विराट कोहली का) ही वीडियो अपने पास रखे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार ने उनकी बात नहीं मानी, जिसको लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका कोहली और अकाय कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न एयरपोर्ट पर लैंड हुए थे। तभी ऑस्ट्रेलियाई Channel 7 की महिला पत्रकार ने उनके पूरे परिवार का वीडियो बना दिया था जिसको लेकर विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार से भिड़ गए।
पत्रकार ने कोहली के परिवार की वीडियो डिलीट क्यों नहीं की?
अब बात करते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीवी पत्रकार ने विराट कोहली के कहने पर उनके परिवार की वीडियो को डिलीट क्यों नहीं किया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के कानून के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी भी सेलिब्रिटी की फोटो और वीडियो लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के इसी कानून के दम पर महिला पत्रकार विराट कोहली से उनके परिवार की वीडियो को डिलीट न करने को लेकर भिड़ गई।





