back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विलारियल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर जीता अपना पहला यूरोपा लीग खिताब

डांस्क [पोलैंड], 27 मई (हि.स.)। विलारियल ने बुधवार देर रात मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर अपना पहला यूरोपा लीग खिताब जीत लिया है। स्पेनिश क्लब विलारियल का यह पहला बड़ा खिताब है। विलारियल ने यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में 11-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैनचेस्टर यूनाइटेड के गोलकीपर डेविड डी गे शूटआउट में निर्णायक पेनल्टी को रोकने से चूक गए,जिससे विलारियल को फाइनल में एक ऐतिहासिक जीत मिली। दोनों टीमों ने खिताबी मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की। मैच के 29वें मिनट में जेरार्ड मोरेनो ने गोल कर विलारियल को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक विलारियल ने अपनी 1-0 की बढ़त बरकरार रखी। मध्यांतर के बाद एडिंसन कैवानी ने गोल कर यूनाइटेड को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकी और अंत में मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा। परिणामस्वरूप, मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। विलारियल ने पेनल्टी शूटआउट में 11-10 से मैच के साथ ही खिताब भी अपने नाम कर लिया और मैनचेस्टर यूनाइटेड के चार साल के ट्रॉफी सूखे को और बढ़ा दिया। बता दें कि यह सात शूटआउट मुकाबलों में यूनाइटेड की छठी हार है और उनाई एमरी (विलारियल मैनेजर) ने रिकॉर्ड चौथा यूरोपा लीग का ताज जीता। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंड‍िया को बड़ा झटका, पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर, सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडराया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बड़ा झटका लगा है, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाहिने पैर के अंगूठे...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵