back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit Sharma Instagram: रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है आज का दिन, 18 साल पूरे होने पर शेयर की भावुक स्टोरी

भारतीय टीम के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और टीम इंडिया के वनडे के कप्‍तान रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर इमोशनल पोस्‍ट किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और टीम इंडिया वनडे के कप्‍तान रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्‍होने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर इमोशनल पोस्‍ट किया। रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला था, ये वनडे फॉर्मेट था। इसके बाद उन्होंने टी20 और फिर 6 साल बाद टेस्ट डेब्यू किया था। इस स्पेशल दिन पर उन्होंने एक भावुक स्टोरी शेयर की।

38 वर्षीय रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अलग होने का फैसला किया है, जिसके बाद टेस्‍ट टीम का नया कप्‍तान शुभमन गिल को बनाया गया। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर उन्होंने विराट कोहली के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। 

टी20 और टेस्‍ट से अलग हेाने के बाद अब रोहित शर्मा सिर्फ वनडे फॉर्मेट में किक्रेट खेलते नजर आएंगे, इसी दिन उन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेला था जिसे आज पूरे 18 साल हो गए। हालांकि, डेब्यू अंतर्राष्ट्रीय मैच में रोहित की बल्लेबाजी नहीं आई थी।

रोहित शर्मा ने शेयर की भावुक स्टोरी


क्रिकेट को 18 साल पूरे होने पर रोहित ने इंस्टाग्राम पर अपने हेलमेट का फोटो शेयर किया, जो उन्हें डेब्यू में मिला था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं सदा आभारी रहूंगा।” इसके साथ उन्होंने नीले दिल (भारतीय टीम की जर्सी का रंग) भी शेयर किया। इससे पहले हरभजन सिंह के शो पर उन्होंने कहा था कि, मैं कभी पछताऊंगा नहीं कि मुझे ये नहीं मिला या वो नहीं मिला, मैं क्या था पहले और जो भी मुझे मिला है वो क्रिकेट से मिला है, जितना मिला है वो बहुत है मेरे लिए।”

क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा?


हाल ही में रोहित शर्मा ने कई इंटरव्यू में कहा है कि वनडे वर्ल्ड कप की बात अलग होती है, उसकी ख़ुशी अलग होती है। और 2023 में हम बहुत करीब पहुंच गए थे। हरभजन सिंह के शो पर उन्होंने कहा था, “भारत में वर्ल्ड कप था, हम अच्छा जा रहे थे लेकिन फाइनल हार गए। हमें जीतना चाहिए था, अब पता नहीं भारत में कब वर्ल्ड कप होगा।” 

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 


रोहित शर्मा के अपने टेस्ट करियर में 67 टेस्ट खेले, जिसमे 40.57 की एवरेज से 4301 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक जड़े। तो वही, वनडे में उन्होंने 273 मैचों में 11168 रन बनाए, जिसमे 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 264 का है, जो वनडे क्रिकेट का दुनिया में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। अगर बात करें टी20 तो वह इस फॉर्मेट में 159 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में रोहित ने 4231 रन बनाए, इसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में रोहित ने 205 छक्के और 383 चौके लगाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...