नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कप्तानरोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि अब नई पीढ़ी क्रिकेट के विरासत को संभालेगी। फिलहाल कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों की टीजिम्बाब्वे दौ पर है। इस दौरान जिम्बाब्वे एवं आईपीएल टीम आरसीबी के पूर्व हेड कोच एंडी फ्लावर ने पांच युवाओं को भारतीय टीम के भविष्य का सितारा बताया है। एंडी के अनुसार ये स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा और रियाग पराग हैं। बता दें, पांच युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर हैं।रेम
कोहली की तरह खेलते हैं गिल : एंडी
एंडी ने कहा है कि कोहली की तरह शुभमल गिल खेलते हैं। वह बहुत इंटेलिजेंट खिलाड़ी हैं। जायसवाल को लेकर कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेला, लेकिन वह बेहतरीन विकल्प हैं। एंडी को ध्रुव जुरेल का खेलने का अंदाज भी बहुत पसंद आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में देखा था। उन्होंने वाकई में शानदार प्रदर्शन किया था। आगे कहा कि रियान पराग की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जरूरत है। अभिषेक सिंह को हरफनमौला बल्लेबाज बताया। फ्लावर ने यह भी कहा कि कोहली के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के ऐलान से थोड़े हैरान हूं। मैंने कोहली के संन्यास के बारे में नहीं सोचा था।
कोहली शानदार रोल मॉडल
पूर्व हेड कोच का कहना है कि मुझे पिछले आईपीएल सीजन में कोहली के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने फाफ डुप्लेसी (RCB कप्तान), मेरा और क्रिकेट निदेशक मो. बोबाट का बहुत सपोर्ट किया है। कोहली शानदार रोल मॉडल हैं। वह अनुशासित भी हैं। टीम के साथ हंसते और मौज-मस्ती करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in





