back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK : फिर होगी भारत और पाकिस्तान में रोमांचक भिड़ंत, जान लें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल तैयार कर लिया है। भारत के साथ मुकाबले की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद फिर से भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत होने वाली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मुकाबले के लिए शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। दोनों टीमें अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी (ICC) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्रॉफ्ट शेड्यूल बनाकर भेजा है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। पीसीबी ने 01 मार्च 2025 को लाहौर में भारत के खिलाफ अपनी टीम का मुकाबला तय किया है। हालांकि पेंच है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने की सहमति नहीं दी है।  

19 फरवरी से शुरू होगा मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बताया है कि यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 09 मार्च तक खेला जाएगा। इसमें 10 मार्च रिजर्व डे होगा। यानी फाइनल के लिए एक और दिन रखा गया है। बता दें, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान बारबाडोस बुलाया गया था। उन्होंने 15 मैचों का शेड्यूल सामने रखा था। शेड्यूल में भारतीय टीम के सभी मुकाबले सुरक्षा कारणों से लाहौर में रखे गए हैं। ICC बोर्ड के मेंबर ने बताया है कि PCB ने 15 मैचों की ICC चैंपियंस ट्रॉफी का मसौदा पेश किया है। लाहौर में 7, कराची में 3, रावलपिंडी में 5 मैच खेले जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी कराची से शुरू होगा। दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में खेले जाने हैं। लाहौर में फाइनल मुकाबला होगा। 

एक ग्रुप में भारत और पाक

टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान को रखा गया है। इनके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी ग्रुप में हैं। ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान हैं। 

पिछले साल पाक ने की थी एशिया कप की मेजबानी

पाकिस्तान ने इससे पहले 2023 में एशिया कप की मेजबानी की थी। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला गया था। भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे, क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की मंजूरी देने से इनकार किया था। इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले देशों के बोर्ड प्रमुखों ने पाकिस्तान को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। इसमें बीसीसीआई शामिल नहीं है। बीसीसीआई अपनी सरकार से बात करने के बाद आईसीसी को अपडेट देगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵