back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: गुजरात टाइटंस से निकाले गए खिलाड़ी ने जड़ा तूफानी शतक, महज इतने गेंदों पर बनाई सेंचुरी

Vijay Hazare Trophy: जरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) नीलामी से पहले जिस खिलाड़ी को टीम से रिलीज किया, उसने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतक जड़ा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) नीलामी से पहले जिस खिलाड़ी को टीम से रिलीज किया, उसने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतक जड़ा है। सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने बल्ले से तूफानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने इस शतक के साथ सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़ा। लिस्ट-ए में भारत से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम है। उन्होंने 2010 में बड़ौदा के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ मैच में 40 गेंदों पर शतक जड़ा था। उर्विल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। इन्होंने सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़ा है। सूर्य कुमार के नाम 42 गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

उर्विल को IPL खेलने का नहीं मिला था मौका

गुजरात टाइटंस ने 2023 आईपीएल नीलामी के दौरान उर्विल को उनके बेस प्राइस 20 लाख में साइन किया था। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, मगर रिद्धिमान साहा, केएस भरत और मैथ्यू वेड जैसे विकेटकीपर गुजरात टीम में होने से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। रविवार को आईपीएल 2024 के लिए रिलीज और रिटेन किए जाने खिलाड़ियों की सूची सौंपने का आखिरी दिन था। गुजरात ने उर्विल को रिलीज करने का फैसला लिया।

मैच का हाल क्या रहा?

सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश की टीम 35.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हुई। पीयूष चावला और जयवीर परमार ने तीन-तीन विकेट झटके थे। गुजरात टीम ने उर्विल पटेल की तूफानी पारी से लक्ष्य को 13 ओवर में दो विकेट खोकर पा लिया। उर्विल ने 41 गेंदों पर शतक (नाबाद 100 रन) जड़ा। उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵