back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रिस्बेन हीट ने कोच डेरेन लेहमन के साथ अपने करार को एक साल के लिए बढ़ाया

ब्रिस्बेन,22 अप्रैल (हि.स.)। ब्रिस्बेन हीट के कोच डेरेन लेहमन ने क्लब के साथ अपने अनुबंध को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है और वह बीबीएल 11 तक क्लब के साथ बने रहेंगे। लेहमन के कोचिंग में ब्रिस्बेन हीट की टीम इस सीजन की बिग बैश लीग में तीसरे स्थान पर रही थी। जो बीबीएल में हीट का 2016-17 के बाद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच लेहमन हीट के पहले कोच थे और उनकी कोचिंग में हीट ने बीबीएल दो का खिताब जीता था। क्वींसलैंड क्रिकेट के सीईओ टेरी स्वेंसन ने कहा कि लेहमैन के साथ फिर से करार करने और उनके कार्यकाल को बढ़ाने का यह एक महत्वपूर्ण निर्णय था। उन्होंने कहा, "जब से हमने सबसे हालिया टूर्नामेंट खत्म किया है, हम बीबीएल 11 और डेरेन के निर्देशन के लिए हीट स्क्वाड को एक साथ रख रहे हैं और यह जानकर खुशी हो रही है कि हम उनकी कोचिंग के तहत इसे आगे ले जाने में सक्षम होंगे।" वहीं लेहमन ने क्लब के साथ करार विस्तार पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा,"हमने इस सीजन से एक समूह के रूप में बहुत कुछ हासिल किया है। हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियाँ थीं लेकिन खिलाड़ियों ने वास्तव में अच्छी तरह से उनका सामना किया। एक कोच के रूप में, जिस तरह से युवा खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ काम किया, वह वास्तव में उत्साहजनक था और जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया वह महत्वपूर्ण था।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵