नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत आज जिम्बाब्वे से 13 रनों से हार गई। जिम्बाब्वे स्थित हरारे मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया। मेजबान टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने 3 विकेट झटके। बता दें, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके। सुंदर ने 2 विकेट गिराए। इस कारण जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 वर में 114 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। टीम इंडिया 19.5 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
कप्तान गिल ने बनाए सबसे अधिक 31 रन
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। आखिरी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर 27 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने 16 रनों का योगदान दिया। शेष 8 कोई बल्लेबाज 7 से अधिक रन नहीं बना सका। इंडिया को 12 गेंदों पर 18 रनों की जरूरत थी। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 19वें ओवर में 2 रन दिए। आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। वॉशिंगटन सुंदर ने पूरी कोशिश की। मगर, टीम को जीता नहीं सके। वह 27 रन बनाकर तेंदाई चतारा की गेंद पर विकेट गंवा चुके। चतारा ने 3 विकेट लिए।
18वें ओवर में जगी थी जीत की उम्मीद
भारतीय बल्लेबाजों ने 18वें ओवर में थोड़ी उम्मीदें जगाई। सुंदर और खलील ने ल्यूक जोंगवे के ओवर में 12 रन जोड़े। इस ओवर में सुंदर ने एक छक्का और एक चौका लगाया। इसके बाद भारत को 12 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे।
शुरुआती 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
पावरप्ले में इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम पहले 6 ओवर में महज 28 रन बना सकी। ओपनर अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, रियान पराग, रिंकू सिंह अपना विकेट गंवा चुके थे। इनमें से कोई बल्लेबाज डबल डिजिट का आंकड़ा नहीं छू सका।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





