नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जिम्बाब्वे में खेल रही है। पहले मैच में आज मेजबान टीम की हालत पतली है। भारतीय गेंदबाज शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर हावी रहे। नतीजतन, टीम का स्कोर 100 तक पहुंचने से पहले 9 विकेट गिर चुके थे। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी खराब रही। शुरुआत से ही विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अभी टीम 17 ओवर में महज 86 रनों पर 8 विकेट गंवा चुकी है।
बिश्नोई ने ब्लेसिंग को किया बोल्ड
रवि बिश्नोई ने बैक-टू-बैक चार विकेट झटके हैं। बिश्नोई ने ब्लेसिंग मुजरबानी को बोल्ड किया। वे ल्यूक जोंगवे, वेसले मधवरे और ब्रायन बेनेट को भी आउट किए। बेनेट 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वॉशिंगटन सुंदर का 100 विकेट पूरे
वॉशिंगटन सुंदर ने डायन मायर्स और वेलिंगटन मसाकाद्जा को विकेट गिराया। इसके बाद सुंदर के 100 विकेट पूरे हो गए। आवेश खान ने कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन भेजा। मुकेश कुमार ने अपने पहले ओवर में ही इनोसेंट काइया को बोल्ड कर दिया। 19 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 107 था। टीम ने 5.58 की रेट से स्कोर बनाए।
जुरेल, पराग और अभिषेक का डेब्यू
भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा, मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया है। शुभमन गिल का भी इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच है। बता दें, रियान, जुरेल और अभिषेक ने आईपीएल में बेहतरीन खेल दिखाया था।





