नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतकर टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे दौरे पर है। यहां 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टीम की बागडोर शुभमन गिल के पास है। शुभमन के पास बड़ा मौका है। अगर टीम आज के मैच में जिम्बाब्वे को हराती है तो वह इतिहास रच देगी। फिलहाल यह कीर्तिमान बरमूडा टीम के पास है। बरमूडा ने 2021 से 2023 तक लगातार 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। मलेशिया भी यह कारनामा किया है। टीम ने 2022 में लगातार 13 मैच जीते हैं। ये दोनों टीमें टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं। इसके बाद अफगानिस्तान ने साल 2018 से 2021 तक लगातार 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। रोमानिया भी साल 2020 से 2021 तक लगातार 12 मैच जीते हैं।
भारत लगातार जीता है 12 मैच
भारत ने साल 2021 से 2022 तक लगातार 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। फिर यह जीत का सिलसिला टूट गया था। अब फिर से भारत लगातार इतने ही मैच जीती है। यह सिलसिला साल 2023 से शुरू होकर अब तक जारी है। जिम्बाब्वे को पहले ही टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया हराती है तो उसकी लगातार मैच जीतने की संख्या 12 से बढ़कर 13 होगी। मतलब लगातार 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाला और टेस्ट खेलने वाला भारत पहला देश बनेगा।
दो मैच लगातार जीते तो रचेगा नया कीर्तिमान
भारत के पास सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका है। मतलब बरमूडा और मलेशिया को भी पीछे कर सकता है। इसके लिए भारत को लगातार दो और मैच जीतने होंगे। टीम का पहला मैच आज है। दूसरा मुकाबला 7 जून को होना है। दोनों मैच हरारे में खेले जाने हैं। मतलब दो दिनों में भारतीय टीम बड़ा इतिहास रच देगी।
टीम इंडिया का स्क्वाड
कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर जितेश शर्मा, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, हर्षित राणा। इनमें से गिल, रुतुराज, रिंकू सिंह और रियान पर जीत का दारोमदार है। इन युवा खिलाड़ियों ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





