back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ZIM : कल से भिड़ेंगे भारत और जिम्बॉब्वे; शुभमन गिल की बड़ी परीक्षा

IND vs ZIM 1st T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताब जीतने के बाद भारत अपना पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। 6 जुलाई यानी कल से जिम्बाब्वे में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। गिल को पहली बार भारतीय टीम की कमान दी गई है। यह उनकी अग्निपरीक्षा है। हालांकि, गिल ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया है। विरोधी टीम जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हैं। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। 

पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां की पिच ठोस होती है। इस पिच पर गेंद बल्ले पर ठीक तरह से आती है। इससे बल्लेबाज रनों की बरसात कर सकते हैं। बाद में पिच से स्पिनरों को टर्न मिल सकता है। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए हैं 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच

जिम्बाब्वे की इस पिच पर 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 29 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीती है। टारगेट चेज करने वाली टीम को 20 मैचों में जीत मिली है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 है। दूसरी पारी का औसत स्कोर 133 है। सबसे बड़ा स्कोर 229 है। इसे ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। यहां लो एस्ट स्कोर 2021 में पाकिस्तानी ने बनाया था। यह 99 रन है।

टीम इंडिया का स्क्वाड

कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, विकेटकीपर जितेश शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे का स्क्वाड

कप्तान सिकंदर रजा, बेनेट ब्रायन, अकरम फ़राज़, कैंपबेल जॉनथन, जोंगवे ल्यूक, चतारा तेंदई, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...