नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला विश्व कप (ICC Women’s T20 World Cup) में अपने चौथे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 9 रनों से हरा दिया। पॉइंट टेबल में भारत के नाम 2 जीत और 2 हार के साथ पाकिस्तान से भी पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस हार के साथ ही भारत की स्पर्धा के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। हालांकि अभी भी कुछ समीकरण ऐसे भी बन सकते हैं जिनके चलते टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
पाकिस्तान की जीत चाहेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरे टीमों पर निर्भर रहना पडेगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत चाहेगा कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अगला मुकाबला जीते ले। अगर भारत 53 रन या इससे ज्यादा के अंतर से मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो रन रेट के लिहाज से भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने के चांस बन सकते हैं। हालांकि अगर पाकिस्तान यह मुकाबला हार जाता है तो ये भारत के लिए भी निराशाजनक होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में बिगड़ गया था समीकरण
भारतीय टीम को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार विश्व कप अभियान पर धब्बा बनकर उभरी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला गया था जिसमें भारत को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद ही टीम इंडिया लड़खडाने लगी थी। न्यूजीलैंड के बाद भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से समीकरण चरमरा गए हैं। ऐसे में भारतीय फैंस को पाकिस्तान की जीत का इंतजार रहेगा।




