back to top
41.1 C
New Delhi
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, चुने गए 7 लेफ्टी और 3 ऑलराउंडर, विरोधी खेमे के उड़ाएंगे होश

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। खास बात यह है कि भारतीय टीम में 7 लेफ्ट हैंडर्स और 3 ऑलराउंडर प्लेयर्स को शामिल किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में इस बार 7 लेफ्ट हैंड बल्लेबाज और गेंदबाज, साथ ही 3 ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं, जो टीम को फील्ड पर बहुआयामी ताकत देंगे। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों यूनिट संतुलित और अनुभव से भरपूर नजर आ रही हैं। शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी। हालांकि श्रेयस अय्यर और कुछ अन्य बड़े नाम टीम में नहीं हैं, जिससे कुछ फैंस नाराज हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह स्क्वॉड खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। 

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा, दूसरा मैच 14 को पाकिस्तान से और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान से होगा। टीम इंडिया के सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें प्रबल हैं, जहां उसका सामना अपने ग्रुप की एक अन्य टीम और दूसरे ग्रुप की शीर्ष दो टीमों (अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग) से होगा। अब सबकी निगाहें इस नई रणनीति और संयोजन पर हैं कि क्या यह टीम विरोधियों के होश उड़ाने में सफल होगी?

टीम इंडिया में 7 लेफ्ट हैंडर्स खिलाड़ी, एशिया कप में बन सकते हैं गेमचेंजर

एशिया कप के स्क्वॉड में भारतीय टीम ने इस बार 7 लेफ्ट हैंडर्स को शामिल किया है, जिनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव है। इनमें से कम से कम 4 खिलाड़ी प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं। विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना तय माना जा रहा है, क्योंकि वह पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। अक्षर पटेल भी लगभग हर मुकाबले में खेल सकते हैं। वो न सिर्फ गेंदबाजी में उपयोगी हैं बल्कि बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी टीम के लिए अहम साबित होते हैं। शुभमन गिल अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते है। वहीं, मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को उतारा जा सकता है, जो यूएई की पिचों पर लेफ्ट हैंडर्स के तौर पर उपयोगी साबित हो सकते हैं।

दुबई की पिच पर लेफ्ट हैंडर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

ग्रुप स्टेज के शुरुआती दो मैच भारत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच भी शामिल है। दुबई की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां भारतीय टीम के पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर मौजूद हैं। हालांकि, दुबई में स्पिनर्स के खिलाफ लेफ्ट हैंडर्स का खेल खासा प्रभावी होता है, इसलिए टीम में इतने लेफ्ट हैंडर्स होना फायदे का सौदा है। स्पिनरों को यहां अच्छा टर्न मिलता है, जिससे रन बनाना आसान नहीं होता और बल्लेबाज दबाव में आते हैं। वहीं, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शानदार फार्म में हैं, वहीं अक्षर पटेल भी बल्लेबाजी में कारगर साबित हो सकते हैं।

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया का स्क्वॉड

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा हैं। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को टीम में जगह मिली है। गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय? काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद तेज हुई चर्चा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh और उनकी मंगेतर Priya Saroj हाल ही में Varanasi पहुंचे। दोनों ने यहां आकर प्रसिद्ध Kashi Vishwanath...
spot_img

Latest Stories

Neha Sharma का ये बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, सोशल मीडिया का पारा हुआ हाई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने...

Heatwave Alert: आखिर हमारा शरीर कितनी गर्मी झेल सकता है? बढ़ते तापमान के बीच जानिए IMD की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में गर्मी लगातार बढ़ती जा...

IPL 2026 Points Table Update: RCB vs GT मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानिए किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में...

फेस पैक को बहुत देर तक लगाए रखना पड़ सकता है भारी? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चेहरे को चमकाने के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵