back to top
41.1 C
New Delhi
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold, Silver, Petrol-Diesel Rate Today 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, पेट्रोल-डीजल स्थिर; जानिए आज आपके शहर में क्या है नया भाव

आज 2026 में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। जानें आपके शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड रेट और लेटेस्ट फ्यूल प्राइस अपडेट, साथ ही बाजार में चल रही बड़ी हलचल की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। देश में 25 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की चीजों के दामों को लेकर मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर सराफा बाजार में सोना और चांदी सस्ते हुए हैं, वहीं कमोडिटी बाजार में इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इस बीच पाम ऑयल की कमी और वैश्विक तनाव के चलते महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

सराफा बाजार में गिरावट

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना घटकर करीब ₹1,55,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया चांदी ₹2,47,000 प्रति किलो तक फिसल गई। सराफा बाजार के उलट Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। सोना करीब ₹1,52,830 प्रति 10 ग्राम चांदी ₹2,44,845 प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखी

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों पर कई वैश्विक कारण असर डाल रहे हैं डॉलर की मजबूती पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें इन कारणों से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रमुख शहरों में दाम इस प्रकार हैं, दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67, मुंबई: पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03 चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39, भारत में पाम ऑयल की कमी के संकेत मिल रहे हैं। देश अपनी जरूरत का अधिकांश पाम ऑयल आयात करता है, खासकर इंडोनेशिया से। अब इंडोनेशिया द्वारा निर्यात कम किए जाने से सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ सकता है, क्योंकि खाने का तेल महंगा हो सकता है साबुन, बिस्किट, चिप्स जैसी चीजों की कीमत बढ़ सकती है।

LPG सिलेंडर की कीमत

घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, हाल के महीनों में इसमें बढ़ोतरी हो चुकी है। जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, वहीं सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है। दूसरी ओर, पाम ऑयल संकट और वैश्विक हालात के चलते आने वाले समय में महंगाई बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold & Petrol-Diesel Price Today: 22 अप्रैल को भी नहीं बदले तेल के दाम, आम जनता को राहत; सोने के रेट में तेजी, जानें...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार...
spot_img

Latest Stories

ग्लैमरस लुक में छाईं Huma Qureshi सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) एक...

Bengal Election 2026: पहले चरण के बाद CM हिमंता का बड़ा दावा, बोले- असम में शतक, बंगाल में दोहरा शतक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

Neha Sharma का ये बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, सोशल मीडिया का पारा हुआ हाई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने...

Heatwave Alert: आखिर हमारा शरीर कितनी गर्मी झेल सकता है? बढ़ते तापमान के बीच जानिए IMD की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में गर्मी लगातार बढ़ती जा...

IPL 2026 Points Table Update: RCB vs GT मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानिए किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵