नई दिल्ली, रफ्तार। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला आज साउथ अफ्रीका से होगा। भारत ने सुपर-6 मुकाबले में नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है। टीम ने अब तक अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। सभी मैचों को जीतने के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप में पहले नंबर पर बनी रही। अब भारत सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।
यहां देखें लाइव मैच
मैच विलोमूरे पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इसका लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। मैच की स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी।
ऐसा रहा टीम इंडिया का सफर
अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत ने पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेला था। मैच टीम इंडिया ने 84 रनों से जीता था। इसके बाद टीम आयरलैंड से मुकाबला हुआ था। मैच में टीम इंडिया ने 201 रनों से जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में अमेरिका को 201 रनों से हराया था। चौथे मैच में न्यूजीलैंड को 214 रनों से हराया था। सुपर-6 के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना नेपाल के साथ हुआ। मैच को भारत ने 132 रनों से अपने नाम किया था।
मुशीर पर होंगी नजरें
अंडर-19 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में टीम के विस्फोटक बल्लेबाज मुशीर खान पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। मुशीर खान ने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 5 मैचों में मुशीर ने 334 रन बनाए हैं। टीम के कप्तान उदय सहारन भी कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। इनके बल्ले से टूर्नामेंट में अब तक 304 रन निकले हैं। उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। सौम्या पांडे ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। सौम्या ने 5 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





