IND Vs SA: साउथ अफ्रीका को हरा टीम इंडिया बनाई कई रिकॉर्ड, इन मायनों में तो बेहद खास

India vs South Africa, 3rd ODI: टीम इंडिया ने दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका को उनकी जमीं पर शिकस्त दी है। निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने दिया।
साउथ अफ्रीका से सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी।
साउथ अफ्रीका से सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी। @BCCI एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया ने दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका को उनकी जमीं पर शिकस्त दी है। निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने दिया। भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 296 रन बनाई। इसमें अहम योगदान संजू (108) का रहा। वहीं, अफ्रीकी टीम 45.5 ओवरों में 218 रन पर ढेर हो गई। टीम से टोनी डी जोरजी ने 87 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। गुरुवार को सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। यह रिकॉर्ड कई मायने में बेहद खास हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक वनडे जीतने वाली 5 टीमें:

ऑस्ट्रेलिया – 2003-30 जीत

भारत – 2023-27 जीत

ऑस्ट्रेलिया –1999-26 जीत

दक्षिण अफ्रीका –1996-25 जीत

दक्षिण अफ्रीका –2000-25 जीत

अफ्रीकी जमीं पर भारत और मेजबान टीम की द्विपक्षीय सीरीज में मुकाबले:

1992/93– साउथ अफ्रीका– 5-2 से जीता

2006/07– साउथ अफ्रीका– 4-0 से जीत हासिल की

2010/11– साउथ अफ्रीका– 3-2 से जीता

2013/14– साउथ अफ्रीका– 2-0 से जीता

2017/18– टीम इंडिया– 5-1 से जीता

2021/22– साउथ अफ्रीका–3-0 से जीता

2023/24– टीम इंडिया–2-1 से जीता

दोनों टीमों की सीरीज में सबसे अधिक बार 4 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल-3 बार

कुलदीप यादव-3 बार

सुनील जोशी-2 बार

अनिल कुंबले-2 बार

अर्शदीप सिंह-2 बार

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in