नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ICC T20 World Cup 2026 अब अपने सबसे अहम दौर सुपर-8 में पहुंच चुका है। हर मैच सेमीफाइनल की टिकट तय कर रहा है। इसी बीच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की जीत ने ग्रुप-1 का पूरा समीकरण बदल दिया है। भारत को पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार मिली, जिससे टीम का नेट रन रेट (NRR) काफी गिर गया और अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है।
सुपर-8 का फॉर्मेट क्या है?
सुपर-8 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप-1: भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड शमिल है। हर टीम अपने ग्रुप में 3 मैच खेलेगी और टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत और जिम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा है।
सुपर-8 ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल
वेस्टइंडीज – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR +5.35
साउथ अफ्रीका – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR +3.80
भारत – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, NRR -3.80
जिम्बाब्वे – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, NRR -5.35
भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है और आगे के दोनों मैच उसके लिए बेहद अहम हैं।
साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज: भारत की नजर
अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देता है तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को हराना होगा। भारत 4 अंक तक पहुंच सकता है और वेस्टइंडीज व जिम्बाब्वे 2 अंकों पर रुक सकते हैं। अगर वेस्टइंडीज जीत जाता है तो भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। भारत को अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ यह दुआ भी करनी होगी कि जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका को हरा दे। इस स्थिति में भारत और वेस्टइंडीज 4-4 अंकों के साथ आगे बढ़ सकते हैं। भारत को अब सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत चाहिए ताकि नेट रन रेट पॉजिटिव हो सके। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला निर्णायक होगा। अगर जिम्बाब्वे 90 रन बनाता है तो भारत को 9 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा, ताकि NRR में बड़ा सुधार हो सके। अगर टारगेट 150 रन है तो भारत को 11 ओवर के अंदर जीत दर्ज करनी होगी। अगर स्कोर 180-200 के बीच है तो भारत को 12-15 ओवर के अंदर मैच खत्म करना होगा, तभी रन रेट में अच्छा सुधार होगा। टारगेट जितना बड़ा होगा, उतनी तेज बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।





