नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी 20 विश्व कप में ग्रुप बी में नामीबिया और स्काॅटलैंड में मुकाबला हुआ। मुकाबले में स्काॅटलैंड ने रिची बेरिंगटन और माइकल लीस्क की शानदार साझेदारी की बदौलत नामीबिया को पांच से शिकस्त दी है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में नामीबिया के खिलाफ यह स्कॉटलैंड ने पहले जीत हासिल की है। बारबाडोस के केसिंगटन ओवल में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी नामिबिया ने 155 रन बनाया था।
स्काॅटलैंड ने 18.3 ओवर्स में देखा जाए तो 157 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया था। इस मुकाबले में स्काॅटलैंड को लेकर माकल लीस्क ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुकाबले में कमाल दिखाया।
मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट रिची बेरिंग्टन और माइकल के बीच साझेदारी को बताया गया। 10 ओवर में स्काॅटलैंड ने तीन विकेट खोया था। ऐसे में टीम को बड़ी साझेदारी बनाना था। इस दौरान बेरिंग्टन और लीस्क के बीच शानदार 74 रन की साझेदारी हुई थी। बेरिंग्टन की बात करें तो उन्होंने 47 रन की पारी खेली। लीस्क ने 35 रन बनाया था।
लक्ष्य का पीछे करने उतरी स्काॅटलैंड का पहला विकेट 23 रन के स्कोर पर गिर गया। जिसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। इसके बाद टीम का मोर्चा बेरिंगटन और माइकल लीस्क ने संभाल लिया था। दोनों के बीच 74 रन की शानदार साझेदारी हुई। इस मुकाबले का रूख स्काॅटलैंड की तरफ मोड़ दिया। मुकाबले में मैथ्यू क्राॅस ने तीन और ग्रीव्स ने चार रन बनाया था। नामीबिया की तरफ से इरेसमस ने दो विकेट लिया। रुबेन, लुंगामिनी और बरनार्ड को एक-एक विकेट हासिल हुए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




