नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला आज USA Vs CAN में खेला जा रहा है। वहीं, भारतीय टीम का मुकाबला शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले टीम से बाहर रिंकू सिंह चर्चा में आ गए हैं। विदेशी धरती यानी अमेरिका में रिंकू ने खूब चौके-छक्के बरसाए हैं, जहां कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान हार्दिक पांड्या परेशान थे। दरअसल, आधिकारिक मुकाबले से पहले भारतीय टीम नेट प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान रोहित और पांड्या को बल्लेबाजी में काफी मुश्किल हो रही थी, क्योंकि टीम पहली बार न्यूयॉर्क में खेल रही है। दूसरी ओर रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की।
‘वर्ल्ड कप स्क्वाड में रिंकू को होना चाहिए था’
T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद से फैंस लगातार यह कह रहे कि टीम में रिंकू सिंह को होना चाहिए था। मैच फिनिशर रिंकू टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी साबित होते। टीम के ऐलान से पहले लगभग यह तय भी माना जा रहा था। मगर, रिंकू को शामिल नहीं किया गया। अब नेट प्रैक्टिस में उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद फिर से स्क्वॉड में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। अगर, कोई खिलाड़ी चोटिल होकर मैच से बाहर हो जाए तो यह संभव भी हो सकता है।
इस कारण रिंकू को नहीं मिली टीम में जगह
इस टूर्नामेंट के लिए रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में माना जा रहा था। मगर, हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म के कारण रिंकू को टीम से बाहर किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कप्तान रोहित यह नहीं चाहते थे कि हार्दिक को खराब फॉर्म के बाद भी टीम में जगह दी जाए। कप्तान उनकी जगह युवा बल्लेबाज शिवम दुबे को मौका देना चाहते थे। इस कारण शिवम दुबे को हार्दिक के बैकअप के तौर पर रखना पड़ा और रिंकू सिंह टीम से बाहर कर दिए गए।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





