back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024:बारिश की वजह से श्रीलंका -नेपाल मुकाबला हुआ रद्द, दोनों टीमो को मिले एक अंक

बारिश की वजह से श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला रद्द हो गया है। वहीं दोनों टीमों को एक-एक मिला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | टी 20 विश्व कप में श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला बुधवार को रद्द हो गया। बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दिया। इसकी वजह से ये मुकाबला नहीं हो सका। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एंक अंक मिला है। ग्रुप डी में नेपाल चौथे नंबर पर पहुंच गया है। जबकि श्रीलंका अभी पांचवे नंबर पर बना हुआ है। वहीं दश्रिण अफ्रीका छह अंक के साथ टाॅप पर जगह बनाए हुए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में भी क्वालिफाई किया। 

वहीं श्रीलंका की टी20 विश्व कप की दूसरी दौर में पहुंचने की उम्मीद समाप्त हो गई। नेपाल के लिए कफी मुश्किल बढ़ी है। दोनों टीमों को टूर्नामेन्ट में जीत की तलाश है। नेपाल की नजर फिलहाल दक्षिण अफ्रीका पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने पहले भी टी20 विश्व कप में दूसरे दौर की तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेन्ट में केवल औपचारिकता ही बची हुई है। श्रीलंका का आखरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाना है। 

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्तेल, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी। 

श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुसाल मेंडिस, पाथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar News

Advertisementspot_img

Also Read:

Angelo Mathews ने लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, भावुक होकर बोले- “देशसेवा सबसे बड़ा सम्मान”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...