नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और यह इच्छा रखते हैं कि आप भी खेल की बदौलत सरकारी नौकरी पाकर अपना करियर सेट कर सकते हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका हो सकता है। देश में कई विभाग जैसे रेलवे, पुलिस, बैंक और केंद्रीय बल स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota) के तहत खिलाड़ियों को सीधी भर्ती का अवसर देते हैं। इस कोटे का सीधा उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रोजगार देकर खेलों को बढ़ावा देना है।
स्पोर्ट्स कोटा के जरिए 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार भी नौकरी पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए योग्यता थोड़ी अलग है। खेल में अच्छा रिकॉर्ड होना जरूरी है।
Sports Quota में कौन कर सकता है आवेदन?
स्पोर्ट्स कोटा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी होता है। इसमें इंटरनेशनल, नेशनल या स्टेट लेवल टूर्नामेंट शामिल होते हैं। कई भर्तियों में यह भी जरूरी होता है कि उम्मीदवार ने अपने राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय होती है, जैसे कुछ पदों के लिए 10वीं पास तो कुछ के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन जरूरी होता है। उम्र सीमा आमतौर पर 18 से 23 साल के बीच होती है, जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट मिलती है।
ऐसे होता है चयन और आवेदन
स्पोर्ट्स कोटा में भर्ती प्रक्रिया आम भर्ती से थोड़ी अलग होती है। इसमें लिखित परीक्षा कई बार नहीं होती, बल्कि उम्मीदवार के खेल प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर चयन किया जाता है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होता है। साथ ही स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, एजुकेशनल डॉक्यूमेंट और अन्य जरूरी कागजात अपलोड करने होते हैं।
अगर आप 12वीं पास हैं तो इन कोर्सेस को पूरा करके पत्रकारिता में अपना करियर बना सकते हैं।




